सासाराम, अगस्त 14 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रोहतास भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से जिला संयोजक कमलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के दौरान अधिवक्ताओं ने राष्ट्रप्रेम के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया। भारत की है शान तिरंगा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा छोड़ो-जीवन से नाता जोड़ो और शिक्षा जीवन का आधार है जैसे नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा सासाराम, दो हजार लोगों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों और शि...