सासाराम, अगस्त 10 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए देशभक्ति का संदेश देते नजर आए। कार्यक्रम के तहत करीब 100 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर में यात्रा निकाली। भाजपा नगर अध्यक्ष भागवत जायसवाल के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: लालनगर में निकली हर घर तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Balrampur News: लालनगर में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों...