सासाराम, नवम्बर 10 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। भाजपा के सक्रिय सदस्य महेंद्र पांडेय के आकस्मिक निधन से काराकाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे धनछुहा पंचायत निवासी जगदीश पांडेय के पुत्र थे। बताया जाता है कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके आवास पर सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी और लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। शोक जताने वालों में पूर्व विधायक राजेश्वर राज, प्रो. बलिराम मिश्रा, अखिलेश्वर पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, रजनीकांत पांडेय, रविकांत तिवारी, दशरथ मिश्रा, जोगेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, गोविंदा पाण्डेय, मुन्ना पांडेय आदि शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...