सासाराम, अक्टूबर 30 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा प्रखंड के बिछियांव गांव में वर्षों से भवनहीन प्राथमिक विद्यालय को अपना भवन मिलने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को सीओ अरुण कुमार सिंह ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसकी उपलब्धता और स्थिति की जांच की। सीमांकन के अभाव में अब तक अटके विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया को इससे गति मिलने की संभावना है। भड़सरा पंचायत के बिछियांव गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय के पास अपना भवन नहीं है। इस कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय भवन के लिए विभाग की ओर से पहले ही एक एकड़ 10 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई गई है, लेकिन सीमांकन नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सीओ ने बताया कि हल्का कर्मचारी और अमीन की हड़ताल समाप्त होते ही जमीन की ...