सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। भलुनी धाम में भलुनी महोत्सव और छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम दीपक कुमार मिश्र और एसपी मिस्टर राज ने दिनारा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने महोत्सव स्थल और छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, पार्किंग और आवागमन की बेहतर व्यवस्था समय से पूरी करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...