Sasaram News: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें
सासाराम, अक्टूबर 29 -- बारिश और तेज हवा से धान की फसल पर संकट Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश और दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई वर्षा ने खेतों में पककर तैयार धान की फसल पर संकट खड़ा कर दिया है। कटाई की तैयारी में जुटे किसानों को अब फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा है। आसमान में दिनभर छाए घने बादलों ने अन्नदाताओं की बेचैनी और बढ़ा दी है। सबसे अधिक परेशानी कम अवधि वाली धान की किस्मों की खेती करने वाले किसानों को हो रही है। इन किस्मों की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान कुछ ही दिनों में कटाई शुरू करने वाले थे। लेकिन अचानक हुई बारिश और तेज हवा के कारण कई जगहों पर धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.