सासाराम, अक्टूबर 5 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बेदा बाईपास उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होने देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...