सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा नहर सर्विस रोड में मंगलवार रात बेकाबू थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद थार भी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...