सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक सोमवार को प्रखंड सभागार में अध्यक्ष नवनीत राय उर्फ मंगरू राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजपुर बाजार की सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। बैठक के दौरान प्रखंड कार्यालय में नवनियुक्त बीडीओ प्रवीण कुमार रजक का बीस सूत्री अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि समेत समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...