Sasaram News: बीमारी से एएसआई का निधन, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिहार पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत मिथिलेश कुमार (45 वर्ष) का बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वे नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाने में पदस्थापित थे। पैतृक गांव काराकाट के मिश्रवलिया में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। बताया जाता है कि मिथिलेश कुमार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी माया देवी और मां धनमुना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। छोटे भाई अखिलेश कुमार ने कहा कि बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.