सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभा कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत जीविका के सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई। इसका उद्देश्य सफाई कर्मियों को अलग पहचान देने के साथ उनके कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है। यूनिफॉर्म मिलने से सफाई कर्मियों में उत्साह देखा गया। अब वे निर्धारित कार्यस्थलों पर यूनिफॉर्म पहनकर स्वच्छता संबंधी कार्य करेंगे। इससे उनकी पहचान भी आसानी से हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...