सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड के बिशुनपुरा खेल मैदान में रविवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में बक्सर की टीम ने नसेज (कुदरा) को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बक्सर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम के शानदार प्रदर्शन पर मैदान में मौजूद खेलप्रेमियों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट का उद्घाटन नोखा विधायक नागेंद्र चन्द्रवंशी और पूर्व मुखिया हरिराज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...