सासाराम, जुलाई 14 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। जिले में बिना निबंधन संचालित हो रहे निजी अस्पताल, क्लिनिक, नर्सिंग होम और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर स्वास्थ्य विभाग अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी प्रखंडों से निबंधित और गैर-निबंधित निजी स्वास्थ्य संस्थानों की अद्यतन सूची तलब की है। साथ ही 18 जुलाई तक सभी गैर-निबंधित संस्थानों को निबंधन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...