सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को प्रमुख प्रेमलता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में विकास योजनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए। उप प्रमुख विनय कुमार सिंह ने पूर्व अधिकारी द्वारा पंचायत समिति सदस्यों के अनुमोदन के बिना आठ-आठ लाख रुपये की लागत से पांच जिम की स्वीकृति दिए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कुल 40 लाख रुपये की योजना की स्वीकृति को नियम विरुद्ध बताते हुए संबंधित संवेदक को भुगतान नहीं करने और वरीय अधिकारियों से जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : निर्धारित दरों पर क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल रही खाद व उवर्रक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...