सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तात टीम। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड में छापेमारी कर विभागीय टीम ने बिजली चोरी के छह मामले पकड़े। इन मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कुल 95,915 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच में मीटर बाइपास कर बिजली इस्तेमाल करने के साथ बिना वैध कनेक्शन बिजली खपत करने का मामला भी सामने आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...