सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में नासरीगंज और काराकाट थाना क्षेत्रों के 12 परिसरों में अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल पकड़ा गया। मामले में सभी परिसर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है। सहायक विद्युत अभियंता राजू कुमार और कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी दलों ने कार्रवाई की। काराकाट थाना क्षेत्र के इटरियां गांव में मंजय कुमार सिंह के औद्योगिक परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। उन पर 2,00,704 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, नासरीगंज थाना क्षेत्र के मरोझियां और अग्नि गांवों में 11 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें विकास लाल, नंदजी सिंह, संतोष सिंह, राकेश सिंह, विमलेश सिंह, रंजीत सिंह, बुचकातो कुंअर, कमलेश कुमार, स...