सासाराम, नवम्बर 15 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर नगर थाना क्षेत्र के रत्तू बिगहा में मुख्य सड़क पर रविवार रात बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सड़क पर गिरे बालू के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घायलों की पहचान मथुरी निवासी शुभम कुमार पिता सुनील कुमार और भगवान बिगहा निवासी विकास कुमार पिता सिकंदर सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। जबकि दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी ...