सासाराम, जुलाई 5 -- Sasaram News: दिनारा। प्रखंड क्षेत्र के भानस थाना अंतर्गत कुरुषा गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रासबिहारी राम के 66 वर्षीय पुत्र उमाशंकर राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उमाशंकर राम घर में लगे पंखे में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...