सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिकठी और पखनहिया गांव के बीच आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह बालू लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दुर्घटना में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं तथा कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...