सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से रोहतास-अधौरा मुख्य पथ पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बारिश के दौरान पहाड़ी ढलानों से बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें टूटकर सड़क पर गिर रही हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अचानक पत्थर गिरने से वाहन चालकों के अनियंत्रित होने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...