सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने लगा है, जिससे धान की फसल को काफी लाभ मिल रहा है। लगातार बारिश के कारण धान की सिंचाई में लगे लगभग सभी मोटर पंप बंद हो गए हैं। इससे किसानों को डीजल और बिजली से होने वाले सिंचाई खर्च में भी राहत मिली है। सोन नदी के किनारे स्थित खेतों में धान की फसल के लिए पर्याप्त नमी पहुंच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...