सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित महाबीर मंदिर के समीप नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए नाले की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बाइपास रोड के समीप नाला जाम रहने से बारिश के पानी की निकासी बाधित है। इससे महाबीर मंदिर परिसर समेत आसपास के दर्जनों घरों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। नाले में गंदगी और कचरा जमा होने से पानी आगे नहीं निकल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...