सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइपास सड़क के संभावित उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बेदा डग के समीप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर नगर निगम ने स्थल की साफ-सफाई और समतलीकरण का काम शुरू कर दिया है। प्रशासनिक स्तर पर शिलापट्ट लगाने के लिए भी जगह चिह्नित कर ली गई है। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और उद्घाटन की तिथि को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...