सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। दावथ थाना क्षेत्र के बभनौल अड्डा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों एवं डायल-112 पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...