Sasaram News: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार ने भाई-बहन को रौंदा, बच्ची की मौत
सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। मोहनिया-आरा फोरलेन पर गुरुवार की सुबह दिनारा थाना क्षेत्र के खनिता बाजार के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई-बहन ट्यूशन पढ़कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार ने दोनों को धक्का मार दिया। हादसे के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मृतका के परिजनों और गांव में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.