सासाराम, जुलाई 11 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-अमाव पथ पर दुर्गावती नदी पुल के समीप शनिवार की शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चेनारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...