सासाराम, सितम्बर 18 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर और सुपा बिगहा गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की। शंकरपुर निवासी दिनेश यादव के घर में चोर बांस के सहारे छत पर चढ़े और घर में प्रवेश कर तीन बैग लेकर मुख्य दरवाजा खोलकर फरार हो गए। सुबह गृहस्वामी की नींद खुलने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला और तीनों बैग गायब थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...