Sasaram News: बसेरा 2.0 के लाभ को लेकर अंचल कार्यालय में हंगामा
सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट अंचल कार्यालय में सोमवार को अभियान बसेरा 2.0 के तहत भूमिहीन परिवारों को मिलने वाले लाभ को लेकर हंगामा हो गया। लाभ से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए दर्जनों महिला-पुरुष अंचल कार्यालय पहुंच गए और कुछ महिलाओं ने परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर काराकाट थाने से एसआई विकास कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद लाभुकों ने सीओ डॉ. रितेश कुमार से योजना और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.