Sasaram News: बच्चों को बुलाने जा रहे दो शिक्षक सड़क हादसे में घायल
सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। डेहरी-राजपुर पथ पर मथुरापुर ग्रीड के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय बिहारी बिगहा के प्रधान शिक्षक अबरार आलम और उनके सहयोगी शिक्षक अरुण कुमार घायल हो गए। दोनों शिक्षक बाइक से विद्यालय के पोषक क्षेत्र में बच्चों को विद्यालय आने के लिए बुलाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। बताया जाता है कि दोनों शिक्षक मथुरापुर ग्रीड से नहर की ओर बाइक मोड़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही यामाहा बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.