सासाराम, सितम्बर 23 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 80 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखे सामान को खंगालकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। रात में पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित पंकज कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...