सासाराम, नवम्बर 6 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट प्रखंड के श्रीनगर उच्च विद्यालय खेल मैदान पर गुरुवार को फुटबॉल का रोमांच सिर चढ़कर बोला। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बंगाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमों के बीच 90 मिनट तक चले मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। डिहरी पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा, मुख्य अतिथि नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, काराकाट प्रमुख बैजंती देवी, नासरीगंज प्रमुख योगेश कुमार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सूर्यवंश सिंह, बाराडीह पंचायत मुखिया अफरोज आलम और बीडीसी साजिद अंसारी ने किया। मुखिया क...