सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: संझौली। संझौली बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अंचलाधिकारी किशोर पासवान ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा चुकी है और लाउडस्पीकर से कई बार मुनादी भी कराई गई है। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए जिला प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है। पर्याप्त फोर्स मिलते ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। सीओ ने कहा कि इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। प्रशासन ने दुकानदारों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...