Sasaram News: फैमिली रेस्टोरेंटों में मिलीं खामियां, सप्ताहभर में सुधार का अल्टीमेटम
सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के कई फैमिली रेस्टोरेंटों में मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता समेत कई कमियां सामने आईं। एसडीओ दिलीप कुमार और फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने दोपहर करीब एक बजे विभिन्न रेस्टोरेंट और खाद्य पदार्थ बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संचालकों को कमियां दूर कर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने सभी संबंधित संचालकों को एक सप्ताह का समय देते हुए चेताया कि दोबारा जांच में कमियां मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.