Sasaram News: फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर
सासाराम, अगस्त 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए और फुटपाथ पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। लेकिन सासाराम शहर में स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। कहीं दुकानें सजी हैं तो कहीं मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग की जा रही है। कई दुकानदारों ने अपना सामान फुटपाथ तक फैला दिया है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए रास्ता तक नहीं बचा है। मजबूरी में राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.