सासाराम, अक्टूबर 11 -- Sasaram News: जेपी को जन्मदिवस पर श्रद्धांजलिकोचस एसं। लोक नायक जय प्रकाश नारायण को उनके जन्मदिवस पर समाजवादी आंदोलन से जुड़े नेताओं ने उनको नमन कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि रविवार को अर्पित की गयी। वक्ताओं ने उन्हें एक महान व्यतित्व के विभूति बताते हुए कहा कि जेपी स्वतंत्रता सेनानी व महान समाज सुधारक के साथ ही संपूर्ण क्रांति के प्रणेताओं में से एक थे। जिन्होंने आपातकाल से मुक्ति दिलाने का कार्य किया। लेकिन आंदोलन के कोख से पैदा हुए कई बिहार के नेताओं ने उनके आदर्शो व नीतियों को ठुकराकर समाजवाद को महज दिखावा बनाकर रख दिया। मौके पर डॉ ऊषा सिंह, पूर्व मुखिया कौशल्या देवी,जानकी भगत, जयशंकर सिंह आदि थे।

सरकारी तालाब की सफाई में जुटे युवा जलकुंभी से पटा सरकारी तालाब, सफाई के लिए आगे आए युवा शि...