सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में वैध और अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई फाइलों तक सीमित नजर आ रही है। कई बड़े चोरी के मामलों का खुलासा कबाड़ दुकानों से होने के बावजूद अधिकांश कबाड़खानों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि सरकारी और निजी संपत्तियों की चोरी के बाद सामान कबाड़ दुकानों में बेचा जा रहा है। 8 फरवरी 2022 को ऐतिहासिक धूप घड़ी की शंकु चोरी होने के बाद यह मामला काफी चर्चित हुआ था। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 11 फरवरी को एक कबाड़ दुकान से शंकु बरामद कर एक कबाड़ संचालक को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फाइलों में सिमटी कबाड़खानों पर कार्रवाई, चोरी के सामानों की खरीद-बिक्री पर नहीं लग रही रोक इसी दौरान एक अन्य कबाड़ दुकान से जल-नल योजना के सरकारी पाइप भी बरामद...