सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर खेती की लागत घटाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए शुक्रवार को प्रखंड कृषि विभाग के ई-किसान भवन में किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन राजस्व पदाधिकारी शम्भू शरण उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...