सासाराम, अक्टूबर 11 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने और शांति समिति की बैठक में मामला उठाने के बावजूद सफाई नहीं हुई तो मुजराढ़ गांव के युवाओं ने खुद कमान संभाल ली। रविवार को कलश स्थापना होनी थी और तालाब किनारे शिव मंदिर परिसर में दुर्गापूजा पंडाल के आसपास गंदगी पसरी थी। ऐसे में शनिवार को युवाओं ने आपसी सहयोग से घंटों श्रमदान कर पूरे परिसर की सफाई की। यह भी पढ़ें- Chatra News: दुर्गा पूजा को लेकर चलाया गया स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...