Sasaram News: प्रभारी बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के सरना, जगदीशपुर , सुंदरवन, खनिता और विशम्भरपुर में विद्यालयों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान न सिर्फ शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जाँच की, बल्कि बच्चों की रीडिंग स्किल और गणितीय दक्षता को भी परखा। उन्होंने शिक्षण कार्य, छात्र उपस्थिति तथा साफ-सफाई का अवलोकन किया। साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने शिक्षकों को समय से विद्यालय आने और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने की कड़ी हिदायत दी। बीईओ ने कहा कि पठन-पाठन और बच्चों की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शिक्षकों को ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.