सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यावरण भारती की ओर से बिक्रमगंज प्रखंड के दुर्गाडीह गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...