Sasaram News: पेट्रोल भराकर बिना भुगतान किए चालक फरार
सासाराम, जुलाई 31 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की अहले सुबह एक वाहन चालक 4,141 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चालक ने वाहन की टंकी फुल कराने के बाद भुगतान के लिए स्कैनर मांगा और इसी दौरान तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग निकला। घटना के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप के प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के आवेदन पर शिवसागर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में बताया गया है कि फरार वाहन के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे उसकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.