सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ पर अमवलिया गांव के समीप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सेल्समैन से शुक्रवार की देर रात मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए गए। मामले में सेल्समैन निर्मल कुमार ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेल्समैन के अनुसार, रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो लोग पेट्रोल लेने आए थे। 600 रुपये का पेट्रोल देने के बाद पैसा मांगने पर दोनों गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। हथियार दिखाकर पेट्रोल बिक्री के 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...