Sasaram News: पुलिस विभाग के निर्माणाधीन भवनों को समय से करें पूरा : एसपी
सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा एवं एसपी एम. राज ने बुधवार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से जिले में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली। बैठक में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.