सासाराम, अगस्त 13 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव के समीप काव नदी किनारे स्थित बगीचे में गुरुवार को पुलिस ने करीब 30 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब के कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजीतपुर के समीप बगीचे में शराब बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। तलाशी के दौरान बगीचे से करीब 30 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार धंधेबाजों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...