Sasaram News: पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात घायल
सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उरदा गांव में गुरुवार शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चले। घटना में दो महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष की कैमूर जिले के सवार थाना क्षेत्र के चनकी गांव निवासी रघुवंश दूबे की 65 वर्षीया पत्नी मानकी देवी, शहर बेदनी निवासी सिद्धेश्वर दूबे की 48 वर्षीया पत्नी बचाकली देवी, शिवसागर थाना क्षेत्र के सिकरौर गांव निवासी उदय पांडेय की 45 वर्षीया पत्नी सोनाकाली देवी तथा उरदा गांव निवासी बैजनाथ तिवारी (64 वर्ष) और पीयूष तिवारी (18 वर्ष)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.