सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की अंतिम पात्रता सूची जारी होते ही काराकाट प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। अंतिम सूची में कथित तौर पर आर्थिक रूप से सक्षम लोगों के नाम शामिल किए जाने और जरूरतमंद परिवारों को सूची से बाहर रखने का आरोप लगाया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन गुप्ता ने इस संबंध में डीएम को आवेदन देकर पूरी सूची का पुनः सत्यापन कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...