Sasaram News: पिकअप की टक्कर से अंचल कर्मचारी समेत दो घायल
सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर मलहर गांव के समीप पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चेनारी अंचल के कर्मचारी रवि कुमार और मलहर गांव निवासी संतोष कुमार (45) घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी चेनारी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे गांवों की स्थिति का जायजा लेने के लिए रवि कुमार को भेजा गया था। सूचना पर पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.