सासाराम, जुलाई 13 -- Sasaram News: सासाराम, कार्यालय संवाददाता। हिंदू जागरण मंच, महायोगी पायलट बाबा धाम और पूनम ब्लड सेंटर एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार हैदराबाद के न्यूरो फिजिशियन डॉ. ओमप्रकाश प्रसाद और उनकी टीम ने 2000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...