सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। यदुनाथपुर थाना मोड़ के समीप सोमवार को पागल कुत्ते ने चार बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते के हमले में शफीना खातून (7), अनिष्का कुमारी (5), आमिर हवारी (7) और साबिया खातून (8) घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन कुत्ता भाग निकला। सभी घायल बच्चों का इलाज रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने किया। ग्रामीण कुत्ते को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह अन्य लोगों को अपना शिकार न बना सके। यह भी पढ़ें- एक कुत्ते की तेंदुए जैसी दहशत! 15 गांवों में 40 लोगों को काटा, पांच को किया गया रेफर यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: कुत्ते ने 15 गांवों के 40 लोगों को काटा, पांच रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...