सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गौरक्षणी मोहल्ले में पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर कीचड़युक्त जलजमाव हो जाता है, जिससे करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहनों का परिचालन लगभग ठप है। चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होने से लोग वैकल्पिक मार्ग अपनाने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: प्रतापपुर गांव के वार्ड 12 में विगत एक वर्ष से पेयजलापूर्ति ठप, दूषित जल पीने को विवश ग्रामीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...